Breaking News

कासगंज एसपी ने गंजडुंडवारा और सिढ़पुरा थानों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

कासगंज एसपी ने गंजडुंडवारा और सिढ़पुरा थानों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। कासगंज के पुलिस अधीक्षक ने गंजडुंडवारा और सिढ़पुरा थानों का औचक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थानों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई की स्थिति और अपराध नियंत्रण के इंतजामों की गहराई से समीक्षा की। निरीक्षण में थाना परिसरों की साफ-सफाई के साथ-साथ कार्यालय के अभिलेखों की भी जांच की गई और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी ने अपराधियों के भौतिक सत्यापन, वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करने तथा लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

जनसुनवाई के संबंध में पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई कि वे शिकायतकर्ताओं के साथ शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार रखें तथा उनकी समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई करें। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष जोर देते हुए मिशन शक्ति केंद्र पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को शिकायतों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। मुख्य बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त बढ़ाने, प्रभावी निगरानी रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

Spread the love

Check Also

सहावर में सुकून और अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, अरबी लिबास में ऊंट-घोड़ों पर सवार लोगों का हुआ जोरदार इस्तकबाल।

सहावर में सुकून और अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, अरबी लिबास में ऊंट-घोड़ों पर सवार …