Breaking News

इस्लामनगर: चारा काटते वक्त इंजन के पहिए में साड़ी फंसने से महिला की दर्दनाक मौत, पति मुंबई में करता है मजदूरी।

इस्लामनगर: चारा काटते वक्त इंजन के पहिए में साड़ी फंसने से महिला की दर्दनाक मौत, पति मुंबई में करता है मजदूरी।

इस्लामनगर (बदायूं): थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में गुरुवार सुबह चारा काटते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। इंजन के घूमते पहिए में साड़ी फंस जाने के कारण 29 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लश्करपुर ओईया गांव निवासी अनिल की पत्नी विमलेश (29 वर्ष) गुरुवार सुबह करीब सात बजे अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित घेर में पशुओं के लिए चारा काटने गई थीं। उन्होंने मशीन चलाने के लिए इंजन स्टार्ट किया था। इसी दौरान अचानक उनकी साड़ी इंजन के तेज घूमते पहिए की चपेट में आ गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक साड़ी के साथ महिला भी पहिए में पूरी तरह खिंच गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह इंजन को बंद कर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतका के पति अनिल रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। इस अचानक हुए हादसे से दंपति के दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

घटना के बाद परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई कराने से साफ इनकार कर दिया। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने की जिद न करते हुए बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा के चिरोला गांव में आयोजित हुई रोमांचक आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता, अलीगंज के किशन यादव बने विजेता।

गंजडुंडवारा के चिरोला गांव में आयोजित हुई रोमांचक आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता, अलीगंज के किशन यादव …