Breaking News

आसफपुर में चैंपियन कुश्ती में इरशाद ने जीती ट्रॉफी।

आसफपुर में चैंपियन कुश्ती में इरशाद ने जीती ट्रॉफी।

आसफपुर, (बदायूं)। स्थानीय जनता रामलीला मेला कमेटी द्वारा आयोजित कुश्ती और दंगल में अंतरजनपदीय मुकाबले का रोमांच देखने को मिला। चैंपियन कुश्ती में जिला सोनीपत के पहलवान अंकित और संभल जिले के कस्बा चंदौसी के नामचीन पहलवान इरशाद ने दो-दो हाथ आजमाए।

तीव्र और रोमांचक मुकाबले के अंत में चंदौसी के इरशाद ने सोनीपत के पहलवान अंकित को कड़ा मुकाबला देते हुए हराया और चैंपियन कुश्ती का ट्रॉफी विजेता बने। इस कुश्ती आयोजन में मुरादाबाद, एटा, आगरा, रामपुर सहित अन्य क्षेत्रों के युवा पहलवानों ने भी अखाड़े में दमखम दिखाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदुस्तान समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता राजेश दीक्षित ने की। मेला कमेटी के सदस्य सत्यपाल मौर्य, सोमेंद्र यादव, अमर पाल यादव, अरविंद यादव, इंद्रेश गुप्ता, शिवम राठौर, महेंद्र यादव, गिरीश यादव, धर्मवीर यादव, रवेंद्र यादव, डॉ. बीरेंद्र मौर्य, अनिल कुमार पाठक, अतर सिंह यादव आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

कुश्ती दंगल कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी के निर्देशन में हेड कांस्टेबल प्यारे खां, आकाश ढाका, अंशुल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

कार्यक्रम ने खेल और मनोरंजन का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हुए स्थानीय युवाओं और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!