Breaking News

कासगंज में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रहे कार सवारों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, आधा दर्जन श्रद्धालु घायल।

कासगंज में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रहे कार सवारों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, आधा दर्जन श्रद्धालु घायल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज (उत्तर प्रदेश)। जनपद के थाना ढोलना क्षेत्र अंतर्गत भगवंतपुर पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में कार और ट्रैक्टर पर सवार करीब आधा दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों द्वारा तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और सभी घायल श्रद्धालुओं को आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी श्रद्धालु गंगा स्नान करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे और वे सभी मूल रूप से राजस्थान के निवासी हैं। वहीं दूसरी ओर, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर तीन दर्जन से अधिक श्रद्धालु कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर सवार सभी श्रद्धालु थाना ढोलना क्षेत्र के ही ग्राम नसीरपुर से रवाना हुए थे। घटना को लेकर जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि घायलों को आपातकालीन वार्ड में लाकर तुरंत उपचार दिया गया है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

वहीं हादसे में घायल हुए श्रद्धालु बेनीराम ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गौर करने वाली बात यह है कि जिले में पहले भी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कई बड़े और दर्दनाक हादसे हो चुके हैं, जिसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर यात्रा कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!