उत्तर प्रदेश, चन्दौली/सकलडीहा-: क्षेत्र के नोनार(तुलसीआश्रम) में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमें समूह की महिलाओ और व्यापारियो ने हिस्सा लिया।कार्यशाला में लोन संबंधी विभिन्न जानकारी दी गई।इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को विस्तार पूर्वक बैंक अधिकारियों ने बताया।
नोनार(तुलसी आश्रम)में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ओर जानकारी देते हुए बताया गया कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में विभिन्न योजनाए चलाई जा रही है।जहाँ छोटे और बड़े उद्योग को लगाने के लिए लोन की व्यबस्था है।तय समय पर लोन चुकता करने पर आगे और बड़ा लोन मिलेगा।जिससे आप कोई भी उद्योग शुरू कर सकते है।इसके साथ ही समूह की महिलाओ को बताया कि गया आपलोग भी लोन लेकर सही दिशा में उपयोग करेगी।तो अच्छा मुनाफा होगा।इस दौरान बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं और व्यापारी मौजूद रहे।इस मौके पर मुख्य प्रबंधक कौशल किशोर,अनन्त विजय यादव,प्रशांत गौतम,श्रुति सिंह,आशा यादव,काशिमा राय,हरिनारायण मौर्य,मनोज सिंह,संजय मौर्य,शिवप्रकाश सिंह रहे।
रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया चन्दौली।