Breaking News

बरेली: गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए बेरोजगार युवकों ने लूटा ऑटो, दो गिरफ्तार।

बरेली: गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए बेरोजगार युवकों ने लूटा ऑटो, दो गिरफ्तार।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड के शौक और मौज-मस्ती के लिए पैसों की खातिर अपराध की राह चुनने वाले दो बेरोजगार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सवारी बनकर ऑटो बुक किया और सुनसान रास्ते पर चालक के साथ मारपीट कर ऑटो लूट लिया था। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया ऑटो, एक तमंचा, कारतूस और अन्य सामान बरामद कर लिया है, जबकि मामले का तीसरा आरोपी अभी फरार है।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्र नेप्रेसवार्ता में इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सुभाषनगर निवासी ऑटो चालक सग्गन ने 27 अगस्त को भोजीपुरा थाने में लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए शनिवार तड़के सेमीखेड़ा-बरौर मार्ग पर घेराबंदी कर दो आरोपियों—विशाल उर्फ छोटू और भारत रत्न (दोनों निवासी ग्राम सेमीखेड़ा, थाना देवरनियां) को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वे बेरोजगार हैं और अपनी गर्लफ्रेंड के महंगे शौक तथा नशे के खर्च पूरे करने के लिए उन्हें रुपयों की सख्त जरूरत थी। इसी मकसद से उन्होंने अपने साथी शिवम उर्फ डब्बीलाल के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी।

योजना के तहत तीनों ने सिटी स्टेशन से जादौपुर के लिए ऑटो किराए पर लिया था। जैसे ही ऑटो सुनसान रास्ते पर पहुंचा, आरोपियों ने चालक पर लोहे के बाट से हमला कर दिया और गमछे से गला दबाकर उसे सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद वे ऑटो लेकर फरार हो गए और उसे अपनी दुकानों में छिपा दिया था।

शनिवार को जब आरोपी उस लूटे गए ऑटो को बेचने या ठिकाने लगाने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस भी मिले, जिसके चलते उनपर आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस अब फरार चल रहे तीसरे आरोपी शिवम उर्फ डब्बीलाल की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

बाइट—मुकेश चंद मिश्र, एसपी उत्तरी

बाइट—सग्गन, पीड़ित

Spread the love

Check Also

बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव।

  बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ …