Breaking News

बरेली: रक्षाबंधन की मेहमाननवाजी मातम में बदली, नदी में डूबने से बच्चे की मौत।

बरेली: रक्षाबंधन की मेहमाननवाजी मातम में बदली, नदी में डूबने से बच्चे की मौत।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव सुनौर के पास कैलाश-पनघेली नदी में नहाते समय बड़ा हादसा हो गया। रक्षाबंधन के पर्व पर रिश्तेदारी में आए तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। हालांकि ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए दो बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन 13 वर्षीय शिवांशु गहरे पानी में लापता हो गया, जिसका शव करीब एक दिन की मशक्कत के बाद रविवार को नदी से बरामद कर लिया गया।

हादसे में जान गंवाने वाला शिवांशु हाफिजगंज क्षेत्र के निरंदापुर गांव निवासी ब्रजनंदन का 13 वर्षीय बेटा था। वह सुनौर गांव निवासी पूरनलाल के यहां रक्षाबंधन पर रिश्तेदारी में आया था। उसके साथ भुता थाना क्षेत्र के मुड़िया जगरूप निवासी नौ वर्षीय रामवीर और मेजबान परिवार का 14 वर्षीय बेटा सुभाष भी नदी में नहाने गए थे।

शनिवार दोपहर नहाते वक्त अचानक तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने तुरंत नदी में कूदकर सुभाष और रामवीर को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन शिवांशु का कुछ पता नहीं चल सका।

सूचना पर पहुंची हाफिजगंज पुलिस और गोताखोरों ने तलाश अभियान शुरू किया, जो रविवार तक चला। आखिरकार रविवार को शिवांशु का शव नदी से बरामद कर लिया गया। इस दर्दनाक घटना के बाद से रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

फाइल फोटो 

बाइट—परिजन

बाइट—नीलेश मिश्रा, सीओ नवाबगंज

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: शुक्लागंज में निर्माणाधीन पुल में घुसी तेज रफ्तार बाइक, ससुराल आए युवक की दर्दनाक मौत।

बलरामपुर: शुक्लागंज में निर्माणाधीन पुल में घुसी तेज रफ्तार बाइक, ससुराल आए युवक की दर्दनाक …