Breaking News

बदायूं: मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, वैभव उपाध्याय बने जिलाध्यक्ष और सोनू यादव को मिली महासचिव की जिम्मेदारी।

बदायूं: मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, वैभव उपाध्याय बने जिलाध्यक्ष और सोनू यादव को मिली महासचिव की जिम्मेदारी।

बदायूं: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रज़ा द्वारा अनुमोदित और सांसद आदित्य यादव के मार्गदर्शन में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड बदायूं की नई जिला कार्यकारिणी, विधानसभा अध्यक्षों तथा नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों की आधिकारिक सूची घोषित कर दी गई है।

जारी की गई सूची के अनुसार, वैभव उपाध्याय को संगठन का नया जिलाध्यक्ष तथा सोनू यादव को जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, माजिद को कोषाध्यक्ष पद की कमान दी गई है।

संगठन को मजबूती देने के लिए उपाध्यक्ष पद पर शुभम राठौर, लालू यादव, सुनील श्रीवास्तव, धर्मेंद्र उपाध्याय, संजय यादववंशी, नितिन तिवारी, हन्नान मियां, मोहित शर्मा, अब्दुल रहमान और गौरव पटेल सहित कई युवा चेहरों को शामिल किया गया है।

विधानसभा अध्यक्षों की सूची:

  •  बदायूं सदर: शारिक
  •  सहसवान: धर्मेंद्र पाल
  •  दातागंज: आसिफ अली नियाज़ी
  •  बिल्सी: विनोद कुमार
  •  बिसौली: जसवीर यादव

इसके साथ ही जिले की विभिन्न नगर पालिका और नगर पंचायत इकाइयों के लिए भी अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव उपाध्याय ने कहा कि नई कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करना, अधिक से अधिक युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण भाव के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

इस नई कार्यकारिणी के गठन के बाद से समाजवादी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल और उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …