Breaking News

बदायूं: डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने बिनावर-बरेली मार्ग व मेडिकल बाईपास पर किया कांवड़ बूथों का निरीक्षण।

बदायूं: डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने बिनावर-बरेली मार्ग व मेडिकल बाईपास पर किया कांवड़ बूथों का निरीक्षण।

बदायूं: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शनिवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से बिनावर-बरेली मार्ग और बदायूं मेडिकल बाईपास पर स्थापित पुलिस कांवड़ बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए की गई विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने मार्ग पर सुरक्षा प्रबंधों, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को बेहद बारीकी से परखा। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अमले से व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रहनी चाहिए ताकि शिवभक्तों और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही, सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के कड़े निर्देश दिए गए।

इस निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी बिनावर, थाना प्रभारी सिविल लाइन सहित पुलिस और प्रशासनिक विभाग के अन्य तमाम अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …