Breaking News

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल उझानी ने वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर किया इतिहास रचने जैसा प्रदर्शन।

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल उझानी ने वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर किया इतिहास रचने जैसा प्रदर्शन।

उझानी। विद्या वर्ल्ड स्कूल, बरेली में दिनांक 15 अक्टूबर 2025 से आरम्भ हुए तीन दिवसीय इंटर-स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। बेहतरीन टीम वर्क और खिलाड़ियों के उम्दा खेल के दम पर विद्यालय की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

इस प्रतियोगिता में कुल 57 नामचीन स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए अपने विरोधी टीमों को परास्त किया।

टीम ने पहले सोबटिस पब्लिक स्कूल को 15-08, उसके बाद सेक्रेड हार्ट स्कूल को 15-05, हंडा पब्लिक स्कूल को 15-03, पुलिस मॉडर्न स्कूल को 15-14 और अंत में बी.बी.एल. पब्लिक स्कूल को 15-09 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

टीम के इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। विद्यालय के निदेशक श्री नीलांशु अग्रवाल और प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट ने टीम के कोच श्री लवनीश साह एवं नकी अहमद सैफी सहित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।

प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय सदैव शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को भी समान महत्व देता है, क्योंकि खेल से विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि फाइनल मुकाबले में भी ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विजय हासिल कर विद्यालय और जनपद का नाम गौरवान्वित करेंगे।

विद्यालय के खेल विभाग के सदस्यों ने भी टीम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत विद्यालय के खेल प्रशिक्षण की गुणवत्ता और छात्रों की प्रतिभा का प्रमाण है। सभी ने फाइनल मुकाबले के लिए टीम को शुभकामनाएँ दीं और उम्मीद जताई कि यह यात्रा विजयी मुकाम तक पहुंचेगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!