Breaking News

बलरामपुर के उतरौला में मिलावटी मिठाइयों का बड़ा पर्दाफाश, 80 किलो में बनी दूषित छेना कलाकंद और बतीसा।

बलरामपुर के उतरौला में मिलावटी मिठाइयों का बड़ा पर्दाफाश, 80 किलो में बनी दूषित छेना कलाकंद और बतीसा।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में सस्ती और मिलावटी मिठाइयां तैयार की जा रही हैं, जिसका सच जी मीडिया की पड़ताल में सामने आया है। खुफिया कैमरे में कैद तस्वीरों और वीडियो में दिख रहा है कि भारत स्वीट्स और क्वालिटी स्वीट्स नामक फैक्ट्रियों में गंदगी और अस्वच्छता के बीच मिठाइयां बनाई जा रही हैं।

क्वालिटी स्वीट्स की फैक्ट्री के पास ही एक मुर्गी फार्म संचालित है और फैक्ट्री में साफ-सफाई का कोई इंतजाम नहीं है। फैक्ट्री बिना किसी बोर्ड या सूचना के संचालित की जा रही है।

वर्कर्स ने खुद माना कि मिठाइयां अभी खाने योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा, “जब बनकर तैयार हो जाएगी तब ही खाने लायक होगी।” लेकिन वीडियो और हालात देखकर स्पष्ट है कि ये दूषित मिठाइयां स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं।

पड़ताल में यह भी पता चला कि छेना पेड़ा, कलाकंद और बतीसा जैसे उत्पाद बहुत सस्ते दामों में बनाए जा रहे हैं। कलाकंद और छेना की कीमत 80 रुपये प्रति किलो, जबकि बतीसा 85 रुपये प्रति किलो है। इन उत्पादों पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट नहीं अंकित, जो कि खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार गैरकानूनी है।

हैरानी की बात यह है कि भारत स्वीट्स पर इससे पहले भी दूषित मिठाइयों के मामले में कार्रवाई की जा चुकी है। कुछ मिठाइयां नष्ट कर दी गई थीं, लेकिन संचालक बिना रोक-टोक फिर से वही काम शुरू कर चुके हैं। फैक्ट्रियों में लगभग 50 कुंतल मिठाइयां तैयार हैं।

स्थानीय लोग चिंतित हैं कि इन मिलावटी मिठाइयों से बच्चों और परिवारों की सेहत पर असर पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है, “हमारे बच्चे भूखे नहीं रहें, लेकिन अब जो मिठाइयां मिल रही हैं, वे नुकसान पहुंचा सकती हैं।”

खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन से अपेक्षा है कि वे तुरंत कार्रवाई करें और जांच तेज करें, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!