Breaking News

बाइक सवार पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल।

बाइक सवार पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल।

संवाददाता, मुकीम अहमद अंसारी 

सहसवान, बदायूं। रविवार को बदायूं–मेरठ राज्यमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाइक सवार पति-पत्नी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, जनपद शाहजहांपुर के गांव सरैया निवासी धनपाल पुत्र नेक्सों (उम्र लगभग 45 वर्ष) अपनी पत्नी प्रवेश देवी (उम्र लगभग 40 वर्ष) के साथ गुन्नौर की ओर से अपने गांव शाहजहांपुर लौट रहे थे। जैसे ही वे सहसवान क्षेत्र के चोई पुलिया के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 1322 मौके पर पहुंची। कांस्टेबल सोनू व गाड़ी चालक राजेश कुमार ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम दोनों का उपचार कर रही है।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच में जुट गई है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!