Breaking News

अलग-अलग सड़क हादसों में दर्जनभर लोग घायल।

अलग-अलग सड़क हादसों में दर्जनभर लोग घायल।

दीपावली पर घर लौट रहे मजदूरों की ईको कार को पीछे से मारी कार ने टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त।

संवाददाता, मुकीम अहमद अंसारी 

सहसवान, बदायूं। दीपावली के अवसर पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब अलग-अलग सड़क हादसों में दर्जनभर लोग घायल हो गए। हादसे में दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं। घायलों को पीआरवी टीम ने तत्काल सीएचसी सहसवान पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है।

पहला हादसा रविवार सुबह लगभग 5 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली और गुजरात राज्य की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे। ये सभी मजदूर गुन्नौर चौराहा से ईको कार में सवार होकर अपने घरों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोल्हाई के पास सवारी उतारते समय पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ऑरा कार (UP14 NT 6645) ने ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कार में सवार दर्जनभर लोग घायल हो गए।

घायल यात्रियों में शामिल हैं:

  • फूंदन (40 वर्ष) पुत्र आलेहसन
  • गुलशन (35 वर्ष) पत्नी फूंदन
  • अरशद (15 वर्ष) पुत्र फूंदन
  • चाँद (10 वर्ष) पुत्र फूंदन

सभी निवासी खजुरी, दिल्ली बताए गए हैं जो उझानी, मोहल्ला चटैय्या जा रहे थे।

ऑरा कार चालक रियाजुद्दीन (25 वर्ष) पुत्र इकबाल, निवासी खजुरी, दिल्ली ने बताया कि अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में सामने खड़ी ईको कार से टक्कर हो गई।

वहीं, ईको कार चालक रामदास उर्फ़ नन्हे (30 वर्ष) पुत्र जगदीश, निवासी बदायूं ने बताया कि वह गुन्नौर चौराहा से बदायूं के लिए सवारियाँ लेकर चला था। सवारी उतारते समय पीछे से तेज रफ्तार ऑरा कार ने उसकी ईको कार (UP83 AN 08662) को टक्कर मार दी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इसी दौरान गुजरात राज्य से फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों की ईको कार भी हादसे का शिकार हुई। इस वाहन में सवार होकर घर लौट रहे कई मजदूर घायल हो गए, जिनमें शामिल हैं —

  • रायसिंह (25 वर्ष),
  • दानवीर (22 वर्ष) पुत्र सुल्तान, निवासी फतेहपुर थाना विनावर बदायूं,
  • विपिन (26 वर्ष) पुत्र दानवीर, निवासी नगरिया कला थाना फतेहगंज पूर्वी बरेली,
  • राहुल (18 वर्ष) पुत्र रंजीत सिंह, निवासी फतेहपुर थाना विनावर,
  • अविनेश (27 वर्ष) निवासी फतेहपुर थाना विनावर,
  • गुड्डो (24 वर्ष) और दो अन्य महिलाएँ जिनकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

सूचना मिलते ही पीआरवी 1319 टीम मौके पर पहुंची। चालक राजेश कुमार और आरक्षी राजेश सिंह ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पहुंचाया।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ईको कार स्वामी ने ऑरा कार चालक के खिलाफ थाना मुजरिया में तहरीर दी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!