Breaking News

मिशन शक्ति के तहत छात्रा शशि शाक्य बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष।

मिशन शक्ति के तहत छात्रा शशि शाक्य बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष।

बदायूं। मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत रविवार को थाना अलापुर में कक्षा 12वीं की छात्रा शशि शाक्य को एक दिन के लिए सांकेतिक थानाध्यक्ष बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी देना है।

गलेल नगर निवासी जय प्रकाश शाक्य की पुत्री शशि शाक्य आवासीय कस्तूरबा विद्यालय, अलापुर में कक्षा 12वीं की छात्रा हैं। सांकेतिक थानाध्यक्ष के रूप में उन्होंने थाने के दैनिक कार्यों को समझा और जन शिकायतों की सुनवाई की। साथ ही शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान छात्रा ने थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय और मिशन शक्ति केंद्र का भ्रमण किया। उन्हें थाने में दर्ज मामलों की सुनवाई, उनके निस्तारण की प्रक्रिया तथा पुलिस कार्यप्रणाली में जनसहभागिता की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा महिला एवं बालिका सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कुमार सहित थाना अलापुर की मिशन शक्ति टीम मौजूद रही। बदायूं पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं को पुलिस व्यवस्था का प्रत्यक्ष अनुभव देने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने में सहायक हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

पटियाली के ढकपुरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 11 घायल; फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप।

पटियाली के ढकपुरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 11 घायल; फायरिंग की सूचना से …