Breaking News

सहसवान पुलिस ने त्योहार के मद्देनजर की पहल, प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह और मिशन शक्ति टीम रही मौजूद।

मिशन शक्ति अभियान के तहत जरूरतमंद महिलाओं को बांटी साड़ी, चूड़ी और मिठाई।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूं)। मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अंतर्गत थाना सहसवान पुलिस ने जरूरतमंद महिलाओं की सहायता के लिए पहल करते हुए उन्हें आवश्यक सामग्री वितरित की। 14 अक्टूबर 2026 को थाना क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निराश्रित और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को साड़ी, चूड़ी और मिठाई उपहार स्वरूप प्रदान की गई।

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह मिशन शक्ति टीम के साथ मौजूद रहे। मिशन शक्ति की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शिवानी सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए जरूरतमंद महिलाओं को सामग्री वितरित करने में सहयोग किया।

पुलिस की इस पहल का उद्देश्य मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा। त्योहार के अवसर पर आवश्यक सामग्री और मिठाई पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद महिलाओं तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

Check Also

जननी सुरक्षा योजना की खराब रैंकिंग पर सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी, प्रमुख सचिव को भेजा जाएगा पत्र।

जननी सुरक्षा योजना की खराब रैंकिंग पर सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी, प्रमुख सचिव …