Breaking News

बदायूं-मेरठ हाईवे पर बड़ा हादसा टला, केले से भरी डीसीएम पलटी, चार वाहन आपस में भिड़े।

बदायूं-मेरठ हाईवे पर बड़ा हादसा टला, केले से भरी डीसीएम पलटी, चार वाहन आपस में भिड़े।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

मुजरिया, बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में बदायूं-मेरठ हाईवे पर कोल्हाई पेट्रोल पंप के पास केले से भरी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। डीसीएम को बचाने के प्रयास में पीछे से आ रहे अन्य वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो रोडवेज बसें और एक पिकअप भी चपेट में आ गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान होने की सूचना नहीं है।

पुलिस की जांच के अनुसार, चालक को नींद की झपकी आने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में पिकअप चालक को मामूली चोटें आईं, जिसे मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं, हाईवे पर केले से भरी डीसीएम पलटने और अन्य वाहनों के आपस में टकराने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका बनी रही। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

Spread the love

Check Also

जननी सुरक्षा योजना की खराब रैंकिंग पर सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी, प्रमुख सचिव को भेजा जाएगा पत्र।

जननी सुरक्षा योजना की खराब रैंकिंग पर सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी, प्रमुख सचिव …