Breaking News

गंगा नहाने गई किशोरी गहरे पानी में डूबी, तलाश में जुटे गोताखोर।

गंगा नहाने गई किशोरी गहरे पानी में डूबी, तलाश में जुटे गोताखोर।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद में गंगा नदी में नहाने गई एक किशोरी गहरे पानी में जाने के कारण डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। किशोरी की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली गई, लेकिन काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

जानकारी के अनुसार, थाना कमालगंज क्षेत्र के भोजपुर में किशोरी गंगा नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन आनन-फानन में गंगा घाट पर पहुंचे। इसके बाद गोताखोरों की मदद से नदी में किशोरी की तलाश शुरू कराई गई।

गोताखोर लगातार गंगा नदी में किशोरी की तलाश कर रहे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है और तलाश जारी है।

Spread the love

Check Also

एसआईआर रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग।

इंकलाबी मजदूर केंद्र ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, मतदाता सूची से नाम काटने और दिल्ली …