Breaking News

कासगंज में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, मां-बेटी समेत युवक ने गंवाई जान।

खेत में काम करते समय हुआ हादसा, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से मचा कोहराम।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद कासगंज में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मां-बेटी समेत एक युवक की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, सहावर कोतवाली क्षेत्र के नगला माधव गांव में तीनों लोग खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान नीरज पुत्र अतर सिंह (35 वर्ष), रामवती पत्नी सुभाष (36 वर्ष) और कशिश पुत्री सुभाष (11 वर्ष) के रूप में हुई है। रामवती और कशिश मां-बेटी थीं। एक ही परिवार के दो सदस्यों समेत तीन लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

 

 

Spread the love

Check Also

प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष भगवानदास शाक्य ने प्राथमिक विद्यालय में बच्चों संग मनाया जन्मदिन,रसोइयों को बांटीं साड़ियां। 

प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष भगवानदास शाक्य ने प्राथमिक विद्यालय में बच्चों संग मनाया जन्मदिन,रसोइयों को …