Breaking News

बदायूं में 12 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति कुंतल।

बदायूं में 12 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति कुंतल।

बदायूं। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मूल्य समर्थन योजना के तहत जनपद में 12 अक्टूबर से धान खरीद शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर किसानों को धान खरीद प्रक्रिया और कृषक पंजीकरण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी देने के साथ योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार कॉमन धान का मूल्य 2441 रुपये प्रति कुंतल और ग्रेड-ए धान का मूल्य 2461 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है। निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीद के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत प्रदेश में तैयार की गई किसानों की फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) के आधार पर धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर अलग से पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

किसानों से अपील की गई है कि वे धान खरीद योजना का लाभ उठाने के लिए अपनी फार्मर आईडी से संबंधित आवश्यक जानकारी सुनिश्चित कर लें। विभाग की ओर से किसानों को खरीद प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करने और योजना का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद में NHM कर्मचारियों को पुलिस ने रोका, आक्रोशित कर्मचारियों ने सड़क पर दिया धरना।

लखनऊ जा रहे डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और एएनएम की बस रोके जाने पर हंगामा, फर्रुखाबाद-छिबरामऊ मार्ग …