Breaking News

गन्ना भुगतान पर किसानों का तहसील में हल्लाबोल, सीएम से मुलाकात के आश्वासन पर स्थगित किया धरना।

गन्ना भुगतान पर किसानों का तहसील में हल्लाबोल, सीएम से मुलाकात के आश्वासन पर स्थगित किया धरना।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी (बरेली)। गन्ने के बकाया भुगतान और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने सोमवार को बहेड़ी तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। बड़ी संख्या में जुटे किसानों ने लंबित गन्ना भुगतान और बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। धरने के दौरान एसडीएम गोपाल शर्मा की ओर से मंगलवार को बरेली में मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन मिलने के बाद किसान नेताओं ने फिलहाल धरना स्थगित कर दिया।

तराई क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष सरदार बलजिंदर सिंह मान की अध्यक्षता में आयोजित धरने में किसानों ने गन्ना भुगतान के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। किसान पदाधिकारियों ने कहा कि गन्ने के बकाया भुगतान में देरी और बिजली संबंधी समस्याओं से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराने और किसानों को राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

धरने के दौरान एसडीएम गोपाल शर्मा ने किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की मंगलवार को बरेली में मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन ने धरना स्थगित करने का निर्णय लिया। किसान यूनियन को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के समक्ष गन्ना भुगतान और बिजली समस्याओं का मुद्दा उठाने से इनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल होगी। अब किसानों की निगाहें प्रस्तावित मुलाकात पर टिकी हैं।

धरने का संचालन भाकियू टिकैत के उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड तराई क्षेत्र के प्रदेश मीडिया प्रभारी चौधरी अजीत सिंह ने किया। इस दौरान बरेली मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलों, प्रदेश सचिव वेद प्रकाश शर्मा, रामपुर से पहुंचे प्रदेश सचिव मंजीत सिंह अटवाल, जाट महासभा के बरेली जिलाध्यक्ष राजेश सिंह मलिक, प्रदेश महासचिव चौधरी प्रदीप सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश पाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर पाल सिंह और युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वंश चौधरी सहित संगठन के कई पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

लेखपाल पर रिश्वतखोरी के आरोप, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, मांगें पूरी न होने पर …