Breaking News

सहसवान: उमराह कर सकुशल वतन लौटे जुबैर अहमद, मोहल्लेवासियों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत।

सहसवान: उमराह कर सकुशल वतन लौटे जुबैर अहमद, मोहल्लेवासियों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत।

सहसवान, बदायूँ। नगर स्थित मोहल्ला शाहबाजपुर में मक्का शरीफ से उमराह मुकम्मल कर सकुशल अपने घर लौटे जुबैर अहमद का जोरदार इस्तकबाल किया गया। उनके आवास पर पहुंचने पर शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर मुबारकबाद दी।

इस दौरान सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान, काशिफ अली खान, शमी अहमद, अदनान, जमाल और रहबर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने जुबैर अहमद से गले मिलकर उनकी यात्रा की सफलता पर खुशी जताई। इस मौके पर जुबैर अहमद ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अल्लाह ताला हर किसी को मक्का-मदीना शरीफ की जियारत का सौभाग्य प्रदान करे। उन्होंने बताया कि सच्चे दिल से मांगी गई दुआएं अवश्य कबूल होती हैं। मिलने पहुंचे सभी लोगों ने उनसे दुआओं की दरख्वास्त की, और इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव।

  बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ …