Breaking News

बिसौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, युवा उद्योगपति चितरंजन गुप्ता के परिवार में दिखा पर्व का विशेष उत्साह।

बिसौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, युवा उद्योगपति चितरंजन गुप्ता के परिवार में दिखा पर्व का विशेष उत्साह।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का महापर्व रक्षाबंधन पूरी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर नगर के प्रसिद्ध युवा उद्योगपति चितरंजन गुप्ता के परिवार में भी रक्षाबंधन का पर्व बेहद उत्साह और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान बहनों ने पारंपरिक विधि-विधान से अपने भाइयों की कलाई पर रेशम की डोर (राखी) बांधी, उनके माथे पर तिलक लगाया और उनकी दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद भाइयों ने भी अपनी बहनों को सुंदर उपहार भेंट किए और उनके प्रति अपने स्नेह व सम्मान को व्यक्त किया।

इस मौके पर युवा उद्योगपति चितरंजन गुप्ता ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच के रिश्तों की मिठास और आपसी अपनत्व को गहरा करने का एक अनूठा माध्यम है। परिवार में उत्सव के इस माहौल के बीच सभी ने मिलकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और पर्व की खुशियां बांटीं।

Spread the love

Check Also

बिसौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व, डॉ. गुंजन गुप्ता के परिवार में दिखा विशेष उत्साह।

बिसौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व, डॉ. गुंजन गुप्ता के …