Breaking News

बिसौली में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, वृंदा कोल्ड स्टोरेज की ओर से दी गईं शुभकामनाएं।

बिसौली में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, वृंदा कोल्ड स्टोरेज की ओर से दी गईं शुभकामनाएं।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन पूरी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

बहनों ने पारंपरिक उल्लास के साथ अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, उनके माथे पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की। इसके बाद बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाई, तो भाइयों ने भी अपनी बहनों को सुंदर उपहार दिए और जीवनभर उनकी सदैव रक्षा करने का संकल्प लेते हुए उनके सदा सौभाग्य की शुभकामनाएं दीं।

भाई-बहन के अटूट स्नेह का यह पावन पर्व हमारी भारतीय संस्कृति का एक अनुपम और पवित्र उपहार है, जो आपसी रिश्तों में प्रगाढ़ता लाता है। इस खास अवसर पर वृंदा कोल्ड स्टोरेज की ओर से क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।

Spread the love

Check Also

बिसौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व, डॉ. गुंजन गुप्ता के परिवार में दिखा विशेष उत्साह।

बिसौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व, डॉ. गुंजन गुप्ता के …