Breaking News

बिसौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, घरों में गूंजी भाई-बहन के स्नेह की गूंज। आई एम खान 

बिसौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, घरों में गूंजी भाई-बहन के स्नेह की गूंज।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन पूरी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में विशेष चहल-पहल और उमंग का माहौल दिखाई दिया।

बहनों ने पारंपरिक उल्लास के साथ अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, उनके माथे पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। परंपरा का निर्वहन करते हुए भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट किए और जीवनभर उनकी रक्षा करने का दृढ़ संकल्प लिया।

त्योहार के इस खास अवसर पर घरों में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर उत्सव का आनंद लिया और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवानों का स्वाद चखा। दिनभर चली शुभकामनाओं और मिठाइयों के आदान-प्रदान से माहौल पूरी तरह खुशनुमा बना रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व, डॉ. गुंजन गुप्ता के परिवार में दिखा विशेष उत्साह।

बिसौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व, डॉ. गुंजन गुप्ता के …