Breaking News

बिसौली: ब्रह्माकुमारी बहनों ने अधिकारियों की कलाई पर बांधी राखी। 

बिसौली: ब्रह्माकुमारी बहनों ने अधिकारियों की कलाई पर बांधी राखी। 

आई एम खान 

बिसौली: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखमय और शांतिपूर्ण जीवन की मंगलकामना की। इस दौरान बहनों ने समाज में पवित्रता, प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश प्रसारित किया।

बृहस्पतिवार को ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय बिसौली की बहनों ने बिसौली पहुंचकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रियंका गोयल, क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंशुमन श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार मो. हारिस की कलाई पर राखी बांधी। केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी वी.के. मिथलेश बहन ने इस अवसर पर कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागे का बंधन नहीं है, बल्कि यह आत्मिक भाईचारे, श्रेष्ठ संकल्प, पवित्रता और परमात्म स्मृति का अनूठा संदेश देने वाला पर्व है।

इस अवसर पर एसडीएम के स्टेनो जहीर आलम सहित बी.के. रूपम दीदी, बी.के. रेनू बहन और बी.के. महेश भाई समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता की।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में नाबालिग से छेड़खानी और धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

शाहजहांपुर में नाबालिग से छेड़खानी और धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। संवाददाता, मुबारक …