Breaking News

शाहजहांपुर में 5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की नकदी बरामद।

शाहजहांपुर में 5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की नकदी बरामद।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। थाना तिलहर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी वांछित शातिर अपराधी टूडी सिंह उर्फ टोडी उर्फ अशोक को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी किसी अन्य चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में रेकी कर रहा था, जिसके कब्जे से 4,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 24/25 जुलाई की रात तिलहर क्षेत्र में श्री कृष्णा वर्मा की ज्वैलरी की दुकान का शटर और तिजोरी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी की गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही राकेश उर्फ कल्ला, हीरा सिंह और अनोखे उर्फ लादू को 7 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

इसी मामले में वांछित चल रहे निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम मिल्किया निवासी टूडी सिंह उर्फ टोडी उर्फ अशोक (उम्र करीब 45 वर्ष) पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी को सुभाष नगर रिंग रोड स्थित गर्रा पुल के पास से सुबह 9:50 बजे दबोच लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बरामद 4,500 रुपयों में से 2,000 रुपये तिलहर के चोरी के मुकदमे से और 2,500 रुपये कांट थाने में दर्ज चोरी के मामले से जुड़े हैं। आरोपी के खिलाफ मदनापुर थाने में लूट की तैयारी और शस्त्र अधिनियम सहित पहले से भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चन्द्र, एसओजी/सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक मोहनदेव शर्मा व उनकी टीम तथा उपनिरीक्षक सौरभ शुक्ला शामिल रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में नाबालिग से छेड़खानी और धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

शाहजहांपुर में नाबालिग से छेड़खानी और धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। संवाददाता, मुबारक …