Breaking News

शाहजहांपुर में भूमि विवाद पर फायरिंग और मारपीट: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद।

शाहजहांपुर में भूमि विवाद पर फायरिंग और मारपीट: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के मकरन्दापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक, कारतूस और अवैध तमंचा भी बरामद किया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त को मकरन्दापुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी थी कि विवादित भूमि की खुदाई का विरोध करने पर उनके बेटे आदेश सिंह के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। साथ ही, आरोपियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का भी गंभीर आरोप लगाया गया था, जिसके आधार पर खुदागंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

​मामले में कार्रवाई करते हुए 27 अगस्त की सुबह करीब 4:40 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मकरन्दापुर गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर के पास से चारों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रामलडैते सिंह और जगपाल सिंह उर्फ पप्पू सिंह (दोनों निवासी मकरन्दापुर, थाना खुदागंज), तथा गिरीश पाल सिंह और रामप्रकाश उर्फ बाबा सिंह (दोनों निवासी नगला मधा, थाना कटरा) के रूप में हुई है।

​पुलिस ने तलाशी के दौरान इनकी निशानदेही पर एक लाइसेंसी 12 बोर डबल बैरल बंदूक, दो जिंदा कारतूस, एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बरामदगी और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य सहित उपनिरीक्षक घनश्याम बहादुर, दिनेश कुमार नादर और दिनेशचन्द्र शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में नाबालिग से छेड़खानी और धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

शाहजहांपुर में नाबालिग से छेड़खानी और धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। संवाददाता, मुबारक …