Breaking News

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मिला निशुल्क बस यात्रा का तोहफा, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं कर सकेंगी आजीवन मुफ्त सफर।

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मिला निशुल्क बस यात्रा का तोहफा, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं कर सकेंगी आजीवन मुफ्त सफर।

बदायूं: माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन निशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था की गई है, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन और मातृशक्ति का सम्मान

प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। कार्यक्रम में पहुँची महिलाओं को साड़ी एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व से लेकर एक दिन बाद तक सभी माताओं-बहनों के लिए निशुल्क बस सेवा की सौगात दी गई है। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु की मातृशक्ति के लिए जीवनभर मुफ्त बस यात्रा का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और जो कहती है, उसे पूरा करती है। योगी सरकार की प्राथमिकता महिलाओं का सम्मान बढ़ाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने गौमाता के पालन और सेवा पर भी विशेष जोर दिया।

नारी शक्ति के सशक्तीकरण पर जोर

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मातृशक्ति को तीन दिन की निशुल्क बस यात्रा का बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र और राज्य सरकारें सदैव महिलाओं के हितों और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए दी गई यह निशुल्क सेवा सरकार के महिला सशक्तीकरण के संकल्प को दर्शाती है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह और एमएलसी प्रतिनिधि शरदेंदु पाठक सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन समाज कल्याण विभाग के महाराज सिंह द्वारा किया गया।

Spread the love

Check Also

दातागंज के खाटू श्याम मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में पहुंचे विधायक राजीव कुमार सिंह, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद।

दातागंज के खाटू श्याम मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में पहुंचे विधायक राजीव कुमार सिंह, …