Breaking News

सहसवान: 18 वर्षों की मेहनत और खिदमत का मिला सम्मान, नबील टूर्स एंड ट्रैवल्स को मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड।

18 वर्षों की मेहनत और खिदमत का मिला सम्मान, नबील टूर्स एंड ट्रैवल्स को मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड।

सहसवान, बदायूं। हज और उमरा जायरीनों की वर्षों से लगातार खिदमत, बेहतरीन अखलाक और मुकम्मल रहनुमाई के लिए स्थानीय संस्थान ‘नबीेल टूर्स एंड ट्रैवल्स’ (Nabeel Tours & Travels) को एक प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। यह अवॉर्ड कंपनी की पिछले 18 वर्षों की लगातार मेहनत, लगन और समर्पित सेवाओं का एक बड़ा फल माना जा रहा है।

नबीेल टूर्स एंड ट्रैवल्स द्वारा हज और उमरा यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होने से लेकर मक्का-मदीना पहुंचने और सकुशल वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटने तक हर स्तर पर पूरी रहनुमाई और सहयोग प्रदान किया जाता है। मक्का और मदीना में भी जायरीनों के साथ हर वक्त और हर पल मौजूद रहकर उनकी हर जरूरत का खास ख्याल रखा जाता है।

देश के टॉप-10 टूर ऑपरेटर्स में शामिल

इसी निरंतर मेहनत, शानदार सेवाओं और जायरीनों के प्रति अटूट समर्पण का नतीजा है कि ‘ऑल इंडिया हज एंड उमरा ऑर्गनाइजेशन’ द्वारा नबीेल टूर्स एंड ट्रैवल्स को यह विशेष अवॉर्ड प्रदान किया गया। कंपनी के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि इसे भारत के टॉप-10 टूर ऑपरेटर्स में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

कंपनी का कहना है कि यह सम्मान केवल एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि वर्षों से हज और उमरा जायरीनों द्वारा जताए गए भरोसे और उनकी बेशकीमती दुआओं का परिणाम है। नबीेल टूर्स एंड ट्रैवल्स का उद्देश्य आगे भी इसी ईमानदारी, अच्छे अखलाक और पूरी जिम्मेदारी के साथ मेहमान-ए-खुदा (जायरीनों) की खिदमत का सिलसिला जारी रखना है। कंपनी की ओर से यात्रियों को बेहतर यात्रा व्यवस्था, मार्गदर्शन और मक्का-मदीना में हरसंभव आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाता है।

 

 

Spread the love

Check Also

बहेड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम का डीएम और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, खेल व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश।

बहेड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम का डीएम और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, खेल व्यवस्थाओं को सुधारने …