Breaking News

बिसौली: विद्युत वितरण खंड में लगा मेगा कैंप, एसडीओ विकास राजपूत ने सुनी उपभोक्ताओं की समस्याएं।

बिसौली: विद्युत वितरण खंड में लगा मेगा कैंप, एसडीओ विकास राजपूत ने सुनी उपभोक्ताओं की समस्याएं।

आई एम खान 

बिसौली। स्थानीय विद्युत वितरण खंड परिसर में सोमवार को बिजली विभाग की ओर से एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से पहुंचे विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

सोमवार को आयोजित इस कैंप के दौरान एसडीओ विकास राजपूत ने उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना और उनका तुरंत समाधान कराने का पूरा प्रयास किया। अधिकारियों के इस सक्रिय और सहज रवैये से बिजली विभाग के प्रति स्थानीय उपभोक्ताओं का विश्वास काफी बढ़ा है।

इस बीच, अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने एक बातचीत में जानकारी दी कि यह मेगा कैंप आगामी 31 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा। बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत लेकर उपभोक्ता इस कैंप में पहुंच सकते हैं। श्री चौधरी ने बताया कि कैंप में लोगों की हर परेशानी को प्राथमिकता के आधार पर सुना जा रहा है और उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण कैंप के आयोजन के दौरान थानसिंह, मुकेश कुमार, नवीन, मोहसिन और सुरजीत सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …