Breaking News

पुलिस अधीक्षक ने लहरा गंगा घाट और कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

पुलिस अधीक्षक ने लहरा गंगा घाट और कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा थाना सोरों क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक लहरा गंगा घाट और कांवड़ यात्रा रूट का औचक भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने गंगा घाट पर मौजूद कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से सीधे संवाद किया तथा उनकी यात्रा व स्नान संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कांवड़ियों से अपील की कि गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए वे केवल निर्धारित और सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

घाटों और कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ हमेशा विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार रखा जाए, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गहरे पानी वाले संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी बैरिकेडिंग और चेतावनी के लिए खतरे के संकेतक लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, फ्लड यूनिट, नावों और कुशल गोताखोरों की मुस्तैदी सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं को लगातार जागरूक करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …