Breaking News

टाइनी टॉट्स इंटर कॉलेज उतरौला में मुख्यमंत्री अभ्युदय (निःशुल्क कोचिंग) योजना के बारे में छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी।

टाइनी टॉट्स इंटर कॉलेज उतरौला में मुख्यमंत्री अभ्युदय (निःशुल्क कोचिंग) योजना के बारे में छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी

उतरौला/बलरामपुर: जनपद बलरामपुर के उतरौला नगर स्थित टाइनी टॉट्स इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय (निःशुल्क कोचिंग) योजना को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देवीपाटन मंडल गोंडा से पहुंचे समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से अवगत कराया।

समाज कल्याण अधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान करना तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत यूपीएससी (UPSC), यूपीपीएससी (UPPSC), जेईई (JEE), नीट (NEET), एनडीए (NDA), सीडीएस (CDS), एसएससी (SSC), बैंकिंग और टीईटी/सीटीईटी (TET/CTET) सहित विभिन्न प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन, उत्तम अध्ययन सामग्री और नियमित टेस्ट की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने योग्य विद्यार्थियों से इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की अपील की।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जो भी विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे टाइनी टॉट्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 7838370616 भी जारी किया गया है, जिसपर इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी संपर्क कर सकते हैं। समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि इस कल्याणकारी योजना का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद व योग्य विद्यार्थियों तक पहुंचाना शासन और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

वहीं, आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टाइनी टॉट्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक सैफ अली खान ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर देना है, जो आर्थिक संसाधनों के अभाव में महंगी कोचिंग का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए यह एक बेहद शानदार और सुनहरा मौका है।

बाइट – जीआर प्रजापति समाज कल्याण अधिकारी देवीपाटन मंडल गोण्डा

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …