Breaking News

बदायूं: अपर जिलाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित ग्राम भुंडी का निरीक्षण, राहत सामग्री और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा।

अपर जिलाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित ग्राम भुंडी का निरीक्षण, राहत सामग्री और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा।

बदायूं: जनपद के दातागंज तहसील अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम भुंडी का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ की मौजूदा स्थिति और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों का विस्तृत जायजा लिया और सुरक्षा बंधों का मुआयना किया।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने पाया कि सुरक्षा बंधे पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि अंदरूनी खेतों में कुछ स्थानों पर पानी के कारण कटान हुआ है। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक आवश्यक राहत सामग्री समय पर पहुंचाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों पर लगातार पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही, ग्रामीणों की अन्य आवश्यकताओं का संज्ञान लेते हुए उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार सिंह ने जानकारी दी कि क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच अब तक कुल 1,000 राहत किटों का वितरण किया जा चुका है और आवश्यकतानुसार आगे भी राहत सामग्री बांटी जाएगी। इसके साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों में विशेष मेडिकल कैंप भी आयोजित किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीणों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयां मिल सकें।

इसके अतिरिक्त, उप जिलाधिकारी दातागंज ने रामगंगा क्षेत्र का भी दौरा कर वहां की बाढ़ की स्थिति और उससे जुड़े प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस स्थलीय निरीक्षण के दौरान अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …