Breaking News

बिसौली में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

बिसौली में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

आई एम खान 

बिसौली: भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से लेखपालों के खिलाफ की जा रही ट्रैप कार्रवाइयों के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया और उप जिलाधिकारी (SDM) प्रियंका गोयल को एक ज्ञापन सौंपा।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील बिसौली के अध्यक्ष अमित कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हाल के दिनों में लेखपालों के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण तरीके से झूठी ट्रैप कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनकी सेवा, सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है।

संघ के तहसील मंत्री संदीप कुमार ने जानकारी दी कि प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 22 अगस्त को प्रदेश की सभी तहसीलों में थाना समाधान दिवस का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी लेखपाल सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक तहसील मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे।

इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान अनमोल मिश्रा, राहुल सिंह, मोहित शर्मा, शिव हरी पंकज, नेमसिंह, शोभित कुमार, श्रीधर मिश्रा, दीपक चौधरी, सुमित कुमार, मोनू कुमार, गुरमीत सिंह, अरविंद कुमार, लोकपाल सिंह और श्रीदत्त शर्मा सहित तमाम लेखपाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …