Breaking News

बदायूं: कृषि यंत्रों के लिए 21 अगस्त को होगी ई-लॉटरी, किसानों को मिलेगा चयन का मौका।

कृषि यंत्रों के लिए 21 अगस्त को होगी ई-लॉटरी, किसानों को मिलेगा चयन का मौका।

बदायूं। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों के लिए आवेदन करने वाले किसानों और एफपीओ के लाभार्थियों का चयन 21 अगस्त को ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया विकास भवन सभागार, बदायूं में जिलास्तरीय समिति की मौजूदगी में संपन्न होगी।

उप कृषि निदेशक मनोज कुमार के अनुसार, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, क्रॉप रेज्ड्यू मैनेजमेंट (सीआरएम) सहित अन्य कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत 16 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान ड्रोन और व्यक्तिगत कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग कराने वाले कृषक एवं एफपीओ इस चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

ई-लॉटरी की प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। विभाग ने बुकिंग कराने वाले सभी पात्र किसानों एवं एफपीओ से निर्धारित समय पर विकास भवन सभागार पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

अधिकारियों के मुताबिक, ई-लॉटरी के जरिए चयनित लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं के प्रावधानों के अनुसार कृषि यंत्रों का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …