Breaking News

बदायूं में 21 अगस्त को प्रभारी मंत्री करेंगे विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा।

बदायूं में 21 अगस्त को प्रभारी मंत्री करेंगे विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा।

बदायूं। जनपद में चल रहे विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर 21 अगस्त को समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा बदायूं के प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार करेंगे।

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रस्तावित बैठक शाम 5 बजे शुरू होगी। इसमें जिले में संचालित विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही कानून व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर भी अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी।

प्रशासन के अनुसार बैठक पहले 20 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। अब संशोधित कार्यक्रम के तहत बैठक 21 अगस्त को शाम 5 बजे आयोजित की जाएगी।

संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की अद्यतन एवं आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा बैठक में जिले के जनप्रतिनिधियों के भी शामिल होने की जानकारी दी गई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …