Breaking News

बदायूं: खेल दिवस पर बदायूं में होगी अंडर-14 जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता।

खेल दिवस पर बदायूं में होगी अंडर-14 जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता।

बदायूं। खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय की ओर से अंडर-14 बालक वर्ग की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता 29 अगस्त 2026 को सुबह 9:30 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, बदायूं के खेल मैदान पर होगी।

जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की इच्छुक हॉकी टीमें 27 अगस्त की शाम 5 बजे तक जिला खेल कार्यालय में अपना पंजीकरण करा सकती हैं। प्रतियोगिता के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है।

प्रतियोगिता में शामिल होने वाली प्रत्येक टीम को संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा जारी आयु प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आयोजकों के अनुसार प्रतिभागी खिलाड़ियों को यात्रा भत्ते का भुगतान नहीं किया जाएगा।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इच्छुक टीमें कार्य दिवस में स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय, बदायूं से संपर्क कर सकती हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …