Breaking News

फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा टला: स्कूल से घर लौट रही मासूम बच्ची 45 फीट गहरे कुएं में गिरी, रेस्क्यू जारी।

फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा टला: स्कूल से घर लौट रही मासूम बच्ची 45 फीट गहरे कुएं में गिरी, रेस्क्यू जारी।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद: जनपद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के अंतर्गत शिवराई मठ रसीदाबाद गांव में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर पैदल लौट रही एक मासूम बच्ची रास्ते में अचानक एक खुले और गहरे कुएं में जा गिरी। गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई, जिसके बाद तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची स्कूल से अपनी छुट्टी के बाद घर की तरफ जा रही थी। रास्ते में अचानक एक कुत्ता बच्ची के पीछे दौड़ पड़ा। कुत्ते के अचानक दौड़ने और भौंकने से बच्ची घबरा गई और हड़बड़ाहट में संतुलन खो बैठी, जिससे वह सड़क के पास स्थित लगभग 45 फीट गहरे एक खुले कुएं में जा गिरी।

घटनास्थल के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जब बच्ची को कुएं में गिरते हुए देखा, तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बच्ची के परिजनों और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) कायमगंज भारी पुलिस बल के साथ फौरन मौके पर पहुंच गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ कायमगंज ने तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी और राहत-बचाव दल को मौके पर तलब किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मी कुएं के अंदर उतरकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर मौजूद हैं और बच्ची को सकुशल बाहर निकालने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Spread the love

Check Also

उसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भैंस बेचकर लौट रहे किसान की जेब काटने वाले तीन शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, ₹1 लाख बरामद। 

उसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भैंस बेचकर लौट रहे किसान की जेब काटने वाले तीन …