Breaking News

कासगंज जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: 13 साल से फरार चल रहा शातिर वारंटी गिरफ्तार, चलती ट्रेनों में करता था चोरी।

कासगंज जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: 13 साल से फरार चल रहा शातिर वारंटी गिरफ्तार, चलती ट्रेनों में करता था चोरी।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद की राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रेलवे परिसरों और चलती ट्रेनों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2013 से लगातार फरार चल रहा था, जिस पर न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट, धारा 82 की उद्घोषणा और कुर्की के आदेश भी जारी किए गए थे।

जीआरपी पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया शातिर आरोपी पिछले 13 वर्षों से कानून की पकड़ से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, लोनी (गाजियाबाद) और हाथरस समेत कई अन्य स्थानों पर छिपकर रह रहा था।

पुलिस ने आधुनिक तकनीक और पारंपरिक पुलिसिंग का इस्तेमाल करते हुए आरोपी को दबोचा। सर्विलांस, ‘यक्ष’ ऐप और स्थानीय स्तर पर की गई पतारसी-सुरागरसी के आधार पर जीआरपी की टीम ने हाथरस के नाई का नगला बस स्टैंड के पीछे से आरोपी को धर दबोचा।

पकड़े गए आरोपी की पहचान शाकिर खां पुत्र अनवर, निवासी नाई का नगला, थाना कोतवाली हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी चलती ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी के खिलाफ जीआरपी के विभिन्न थानों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कुल 05 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

जीआरपी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …