Breaking News

बिल्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

बिल्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

संवाददाता, हिमांशु शाक्य 

बिल्सी, बदायूं: जनपद में अपराध और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बिल्सी पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को दबोच लिया है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान करन पुत्र राजेश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम अकोली, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं का रहने वाला है और वर्तमान में ग्राम ईसमपुर डंडा, थाना गुन्नौर, जनपद संभल में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना बिल्सी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की अन्य गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की थी। वांछित चल रहे इस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी करन को धर दबोचा। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …