Breaking News

फर्रुखाबाद: विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग के जेई को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग के जेई को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद: जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत उपकेंद्र गुरौरा पर तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) अजीत राजपूत को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। जेई ने एक महिला से नया बिजली कनेक्शन देने के नाम पर अवैध रूप से रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए भोलेपुर स्थित बिजली विभाग कार्यालय से जेई और एक लाइनमैन को रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी जेई के खिलाफ पिछले काफी समय से रिश्वतखोरी और मनमानी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह गोपनीय कार्रवाई की गई।

छापेमारी के बाद विजिलेंस टीम दोनों आरोपियों को अपनी हिरासत में लेकर कोतवाली फतेहगढ़ ले गई है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से बिजली विभाग के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है।

 

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …