Breaking News

19 अगस्त को होगा किसान दिवस का आयोजन।

19 अगस्त को होगा किसान दिवस का आयोजन।

बदायूं। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास भवन सभागार में माह के तृतीय बुधवार 19 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जनपद के समस्त संबंधित अधिकारीगण किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु उपस्थित रहेंगे।

प्रशासन की ओर से सभी कृषकों से अपील की गई है कि वे अपनी कृषि एवं अन्य समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए इस किसान दिवस में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।

Spread the love

Check Also

आठ साल से जारी आंखों की रोशनी लौटाने की मुहिम, बहेड़ी में 200 मरीजों की जांच।

65 मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चयन, दवा से लेकर अस्पताल आने-जाने और भोजन …