Breaking News

आज़ाद अधिकार सेना ने बदायूं सदर सीट से घोषित किया प्रत्याशी, इंतजार हुसैन बने उम्मीदवार।

आज़ाद अधिकार सेना ने बदायूं सदर सीट से घोषित किया प्रत्याशी, इंतजार हुसैन बने उम्मीदवार।

आई एम खान 

बदायूं: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज़ाद अधिकार सेना ने उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण 115-बदायूं सदर विधानसभा सीट से वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता इंतजार हुसैन को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है।

पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने औपचारिक कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की है।

प्रत्याशी घोषित किए गए इंतजार हुसैन विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और मीडिया एसोसिएशन में भी पदाधिकारी के रूप में सक्रिय रहे हैं। वर्तमान में वे एक डिजिटल न्यूज पोर्टल से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही, वे पूर्व में अंसारी वेलफेयर सोसाइटी और कहकशां मानव समिति जैसी संस्थाओं से भी जुड़े रहे हैं तथा आम नागरिकों के अधिकारों एवं सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर संघर्षरत रहे हैं।

आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उम्मीदवारी की घोषणा पर कहा कि इंतजार हुसैन समाज के दबे-कुचले वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाते रहे हैं। वे पार्टी की नीति के अनुरूप अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए तथा आमजन के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे।

इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Spread the love

Check Also

बदायूं: कांवड़ यात्रा-2026: सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन मुस्तैद, कछला गंगा घाट का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण।

कांवड़ यात्रा-2026: सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन मुस्तैद, कछला गंगा घाट का अधिकारियों …