Breaking News

बदायूँ: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीएम और एसएसपी ने किया कछला गंगा घाट का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश।

बदायूँ: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीएम और एसएसपी ने किया कछला गंगा घाट का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश।

बदायूं। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनजर जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अंकिता शर्मा ने देर रात प्रसिद्ध कछला गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया और घाट पर की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों, आवागमन और श्रद्धालुओं की अन्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से पूरी जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों ने कछला गंगा घाट और कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह सुचारु रखने के निर्देश दिए। घाट पर पर्याप्त रोशनी, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाए रखने के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर चाक-चौबंद सुरक्षा और यातायात प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया।

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी यात्रा पूरी तरह सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को यह भी हिदायत दी गई कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जाए।

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …