Breaking News

कासगंज: विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही, जर्जर तारों में हुआ जोरदार ब्लास्ट; बाल-बाल बचे लोग।

कासगंज: विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही, जर्जर तारों में हुआ जोरदार ब्लास्ट; बाल-बाल बचे लोग।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

सहावर, कासगंज। सहावर कस्बे में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां मोहल्ला कुरैशी मोड़ के पास रास्ते में काफी समय से नीचे लटक रहे जर्जर और ढीले बिजली के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट से जोरदार ब्लास्ट हो गया।

घटना के दौरान तारों में लगातार काफी देर तक आतिशबाजी की तरह तेज धमाके और चिंगारियां छूटती रहीं। इस भयानक नज़ारे और धमाकों की गूंज से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सहम गए। स्थानीय लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि रास्ते में लटक रहे इन खतरनाक और जर्जर विद्युत तारों को ठीक कराने के लिए वे कई बार संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंगी और किसी ने भी इस ओर ध्यान देना उचित नहीं समझा।

गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह शॉर्ट सर्किट और ब्लास्ट हुआ, उस समय कोई भी राहगीर या वाहन इन लटकती हुई हाई-वोल्टेज चपेट में नहीं आया, अन्यथा एक बड़ा और जनहानि वाला हादसा हो सकता था।

क्षेत्रवासियों ने एक बार फिर उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इन जर्जर तारों को दुरुस्त कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी अनहोनी से बचा जा सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा में तैनात पुलिस।

फर्रुखाबाद में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा में …