Breaking News

बदायूं: दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री।

बदायूं: दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री।

बदायूं। जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संकट की इस घड़ी में राहत और बचाव कार्यों को तेज करते हुए शनिवार को दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर अपने हाथों से राहत सामग्री वितरित की, ताकि भीषण बाढ़ और जलभराव के बीच जीवन-यापन कर रहे लोगों को तत्काल संबल मिल सके।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त टीम के साथ विधायक ने ग्राम जटा के मजरे प्रेमी नगला, जसवंत नगला और ग्राम खजुरा पुख्ता के मजरे ठकुरी नगला समेत विभिन्न बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को कुल 352 बाढ़ राहत किटें वितरित की गईं, जिसमें ग्राम जटा में 200 किट, ठकुरी नगला में 89 किट, प्रेमी नगला में 39 किट और जसवंत नगला में 24 राहत किट शामिल हैं। विपरीत परिस्थितियों में राहत सामग्री मिलने पर स्थानीय बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन और विधायक के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित बस्तियों और जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे जमीनी स्तर पर जनता की जरूरतों का लगातार आकलन करें और यह सुनिश्चित करें कि बाढ़ से प्रभावित किसी भी परिवार को भोजन, राशन या अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद तक समयबद्ध तरीके से सहायता पहुंचाई जाए।

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …