Breaking News

बदायूं: राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपमाला गोयल के जन्मदिन पर जिला ओलंपिक संघ ने किया राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान।

बदायूं: राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपमाला गोयल के जन्मदिन पर जिला ओलंपिक संघ ने किया राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान।

बदायूं। स्थानीय बदायूं क्लब में शनिवार को राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपमाला गोयल के जन्मदिवस के अवसर पर जिला ओलंपिक संघ द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन करने वाले प्रख्यात खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों (कोचेस) को मोमेंटो, बुके भेंट कर और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आचार्य राजन मेहंदीरत्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की।

धर्मेंद्र गंगवार (बॉक्सिंग कोच): भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके बॉक्सिंग कोच धर्मेंद्र गंगवार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके कुशल मार्गदर्शन में एचपी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी ने नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है।

अजय पाल सिंह (ताइक्वोंडो): अजय पाल सिंह ने नेपाल के काठमांडू में आयोजित प्रतिष्ठित वर्ल्ड ताइक्वोंडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया और देश-विदेश में जिले का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर जन्मदिन मनाने वाली राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपमाला गोयल के साथ-साथ कोच नेहा बी, क्रिकेट खिलाड़ी किट्टू वीर, अकील अहमद, डॉ. कृष्णा, कोच इकबाल अहमद, कुनाल, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वोंडो खिलाड़ी ललित यादव, अक्षरा, अलीदा, राग रस्तोगी और योग प्रशिक्षक श्री गिरधारी लाल सहित बड़ी संख्या में जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी, खेलप्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आचार्य राजन मेहंदीरत्ता ने कहा कि बदायूं के खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत और लगन से लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संघ भविष्य में भी खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा, ताकि वे आगे भी देश और प्रदेश का नाम ऊंचा करते रहें।

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …