Breaking News

बिसौली: सपा सांसद आदित्य यादव का नगर में हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे।

बिसौली: सपा सांसद आदित्य यादव का नगर में हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं): समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव का नगर के तहसील चौराहे पर सपा के वरिष्ठ नेता काजी शाहनवाज खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा बैंड-बाजों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सांसद को फूलमालाओं से लाद दिया और “अखिलेश यादव जिंदाबाद” व “समाजवादी पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाए।

सांसद के स्वागत समारोह में सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, काजी शाहनवाज खां, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी एडवोकेट राहुल यादव भीष्म, हरीश यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सोमेश प्रताप सिंह, एडवोकेट राजीव यादव, अफजल फारूकी, बहादुर अली, जसवीर यादव, मुन्ने खां, कल्यान सिंह यादव, ई. पंकज यादव और मो. फिरोज पिपरिया वाले सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …