Breaking News

फर्रुखाबाद: बाढ़ प्रभावित इलाकों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा, शमसाबाद क्षेत्र में पीड़ितों को बांटी गई राहत सामग्री।

फर्रुखाबाद: बाढ़ प्रभावित इलाकों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा, शमसाबाद क्षेत्र में पीड़ितों को बांटी गई राहत सामग्री।

संवाददाता, दीपक शुक्ला

फर्रुखाबाद: जिले में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शमसाबाद क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने राहत शिविरों का जायजा लिया और प्रभावित ग्रामीणों को खाद्य सामग्री व राहत किट वितरित कीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगा नदी के जलस्तर में आज 5 सेंटीमीटर की और वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। अकेले शमसाबाद क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि पूरे जिले में तीन दर्जन से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं।

प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सहायता पहुंचाने और राहत शिविरों में सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …