Breaking News

दातागंज: चंदे के विवाद में युवती को गोली मारने के मामले में दूसरा वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद।

दातागंज: चंदे के विवाद में युवती को गोली मारने के मामले में दूसरा वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद।

दातागंज (बदायूं): थाना दातागंज पुलिस ने चंदे के पैसे के विवाद के दौरान एक युवती को गोली मारने की सनसनीखेज घटना के दूसरे वांछित आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध 12 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा अपराध संख्या 270/2026 (धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25(1-B)(A)/27 आर्म्स एक्ट) में वांछित चल रहे अभियुक्त जगतपाल पुत्र परशुराम, निवासी ग्राम बेनी नगला, थाना दातागंज को धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार, ग्राम बेनी नगला में चंदे के पैसे इकट्ठा करने को लेकर जगतपाल और उसके साथी नन्हेलाल का वादी सुखपाल के साथ विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों आरोपियों ने गुस्से में आकर सुखपाल की हत्या की नीयत से अवैध तमंचों से फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में सुखपाल तो बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी पुत्री रीना के दाहिने हाथ में गोली जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

गौरलतब है कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नन्हेलाल को पहले ही 6 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। अब दूसरे आरोपी जगतपाल की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह और कांस्टेबल शुभम चौधरी शामिल रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …